विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया गया।
| घटना/मुख्य बिंदु | प्रमुख विवरण |
|---|---|
| विश्व पर्यावरण दिवस 2026 | ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के उद्घाटन के साथ मनाया गया। |
| उद्घाटन समारोह | केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नमो ऑक्सीजन पार्क, मैदानगढ़ी में उद्घाटन किया गया। |
| नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्देश्य | • शहरी वायु गुणवत्ता में सुधार करना<br>• हरित आवरण (Green Cover) बढ़ाना<br>• जैव विविधता को प्रोत्साहित करना<br>• सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना<br>• मनोरंजन एवं विश्राम हेतु सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना |
| ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान | यह एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन है, जो नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल एवं संरक्षण करने के लिए प्रेरित करता है। |

