प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए साणंद में सीजी सेमी ओसैट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन किया।
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| घटना | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन किया। |
| स्थान | साणंद, गुजरात |
| उद्देश्य | चिप पैकेजिंग एवं परीक्षण (Testing) क्षमताओं को सुदृढ़ करके भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना। |
| कार्यक्रम | यह सुविधा सेमिकॉन इंडिया कार्यक्रम (Semicon India Programme) के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य डिज़ाइन, निर्माण (Fabrication), असेंबली, पैकेजिंग एवं परीक्षण सहित संपूर्ण सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का विकास करना है। |
| OSAT के प्रमुख कार्य | • सेमीकंडक्टर चिप्स की पैकेजिंग, असेंबली तथा विद्युत परीक्षण (Electrical Testing) करना।<br>• गुणवत्ता आश्वासन (Quality Assurance), विश्वसनीयता परीक्षण (Reliability Testing) तथा पैकेजिंग विनिर्देशों (Packaging Specifications) का सत्यापन करना। |

